निर्जला एकादशी वार्षिक छबील

  • Home
  • निर्जला एकादशी वार्षिक छबील

ग्रीष्म ऋतु की प्रचंड गर्मी में गीता गोपाल चौक एवं जगाधरी राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर छबीलें लगाकर राहगीरों को श्रद्धाभाव से मीठा शरबत एवं जलजीरा वितरित किया जाता है तथा मोबाइल छबील के माध्यम से विभिन्न मार्गों पर भी जलसेवा पहुँचाई जाती है। इस सेवा में सभी सेवादार पूर्ण अनुशासन, स्वच्छता एवं सेवाभाव के साथ हाथों में दस्ताने पहनकर सेवा करते हैं। साथ ही कुछ सेवादार यातायात व्यवस्था को सुचारु रखते हुए यह सुनिश्चित करते हैं कि वाहनों एवं राहगीरों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।